फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगा जाम

Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर प्रदेश के बायल गांव से राजस्थान के स्यालोदड़ा गांव की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर एक ट्राले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शवों को नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरी ओर मौके पर उपस्थित गुस्साएं ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए जाम लगाकर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


ग्रामीण पूर्व सरपंच लालचंद, पूर्व सरपंच विक्रम, पवन सिंह ठेकेदार, विनोद प्रधान व पप्पू आदि ने बताया कि गांव बायल निवासी करीब 35 वर्षीय शीशराम और 50 वर्षीय राजाराम अपने किसी काम से स्यालोदड़ा (राजस्थान) जा रहे थे। जब वे गांव से निकलकर कुछ दूरी पर चले तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रॉले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक चौधरी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इसके कारण राहगीरों को भारी परेशान का सामना करना पड़ा। करवा चौथ पर दो व्यक्तियों की मौत से दो महिलाओं के सुहाग भी उजड़ गए। इसके कारण गांव में व्रत के दिन मातम छा गया। लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से आए दिन उक्त सड़क मार्ग पर हादसे होते रहते है। इस संबंध में जिला प्रशासन को बार-बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा दिया गया है, लेकिन अभी तक ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन


एक महिला की भी हुई थी मौत
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी तब भी ग्रामीणों ने मांग की थी कि बायल में एक पुलिस चौकी और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाए लेकिन जिला प्रशासन आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

बायल में आते हैं राजस्थान से अनेक ट्रॉले
बायल गांव होते हुए राजस्थान के कस्बा पाटन से अनेक ट्रॉले आते हैं। राजस्थान के कस्बा पाटन के आसपास अनेक क्रेशर हैं। इनमें से रोड़ी और पत्थर आदि भरकर ट्रॉले बायल होते हुए निजामुपर और नारनौल की ओर जाते हैं। इसके कारण यहां सुबह से शाम तक ट्रॉलों की लाइन लगी रहती है। इससे हादसों का यहां ज्यादा डर रहता है।

डीएसपी ने मौके पर पहुंच खुलवाया जाम
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक चौधरी ने ग्रामीणों को समझाया कि सड़क पर ब्रेकर के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से बात करेंगे और बायल में पुलिस चौकी के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें