गांव जादूपुर में शराब के अधिक सेवन से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव जादूपुर निवासी करीब 40 वर्षीय दिनेश कुमार की शराब का अधिक सेवन करने उपरांत बिगड़ी तबीयत के चलते उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश शराब का आदि था और 28 अक्टूबर को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। वे उसे बहरोड़ लेकर गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर सायं को मौत हो गई। परिजन उसे वापिस पुलिस कार्रवाई के लिए नारनौल लेकर आए और इसकी जानकारी गहली पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और पर्चा दर्ज करने के बाद शव का चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया।