फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शोध पद्धति कार्यशाला पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- हकेवि में शोध पद्धति कार्यशाला के समापन सत्र में उपस्थित विशेषज्ञ वक्ता, शिक्षक - फोटो : credit
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय शोध पद्धति कार्यशाला का समापन हो गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में 100 से अधिक शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

आयोजन के दूसरे दिन मुख्य वक्ता प्रो. अशोक कुमार कौल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्यक्षवाद से आगेः शोध पद्धति में कथात्मक अर्थ व मानवीय आयाम विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोध केवल तथ्यों और आंकड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसमें मानवीय अनुभव, कथात्मक अर्थ व सामाजिक संदर्भ भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं।
इसी क्रम में सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची, झारखंड में राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रेया पांडेय ने परिदृश्य की स्थापनाः गुणात्मक डेटा का मात्रात्मक प्रस्तुतीकरण विषय पर विस्तार से अपने विचार प्रतिभागियों के समक्ष रखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुणात्मक तथ्यों को भी व्यवस्थित तरीके से सांख्यिकीय रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उनके व्याख्यान ने प्रतिभागियों को शोध की आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों से परिचित कराया।
कार्यशाला के अंतिम सत्र में सेंट जेवियर्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. धीरज मणि पाठक ने व्यवस्थित अनुसंधान के लिए सांख्यिकीय उपकरण तथा आंकड़ों को साक्ष्य में रूपांतरित करना विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार सिंह व मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान पीठ की अधिष्ठाता प्रो. पायल चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें