फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ में 1600 मी. में हर्ष और 800 मी. में सविता अव्वल, कबड्डी में तोशाम की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- दौंगड़ा अहीर में  अमलील खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में रविवार को वीर बालक अमीलाल की स्मृति में दो दिवसीय अमीलाल मेमोरियल खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। यंग फार्मर क्लब के सहयोग से आयोजित इस खेल महाकुंभ में महेंद्रगढ़, हिसार, रोहतक सहित कई क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़ में हर्ष और सविता ने बाजी मारी। साथ ही, कबड्डी में तोशाम की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रामीण महेंद्र ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
पहले दिन 1600, 800, 400 और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ये रहे पहले दिन के परिणाम
1600 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, कशिश दहिया द्वितीय और साहिल दुबलाना तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में सविता प्रथम, मीनू द्वितीय और काजल रोहतक तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में आदित्य हिसार प्रथम, आदित्य द्वितीय और वीरेंद्र तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में याशिका बौंद कलां प्रथम और मांशी मंडोला द्वितीय रही।
400 मीटर दौड़ के लड़कियों के वर्ग में मुस्कान प्रथम, नेहा द्वितीय और अवनी तृतीय रही। लड़कों के वर्ग में पवन प्रथम, हर्ष द्वितीय और देव तृतीय रहे। 800 मीटर की एक अन्य स्पर्धा में कशिश दहिया प्रथम, जतिल द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे।
वहीं लड़कियों के वर्ग में प्रीति हिसार प्रथम, साक्षी महेंद्रगढ़ द्वितीय और मुस्कान अकेहड़ी मदनपुर तृतीय रही। लंबी कूद में अमित कुमार प्रथम, प्रदीप द्वितीय और नैतिक तृतीय रहे।लड़कियों की कबड्डी में तोशाम की टीम प्रथम, जिंदराना (रोहतक) द्वितीय और जीआर इंटरनेशनल दिल्ली तृतीय स्थान पर रही।
आज होंगे कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले
खेल महाकुंभ के दूसरे दिन दो नवंबर को ओपन नेशनल कबड्डी, अंडर-16 कबड्डी और कुश्ती सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। ओपन नेशनल कबड्डी के विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

फोटो संख्या:73- दौंगड़ा अहीर में  अमलील खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले- फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें