महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक व कुरुक्षेत्र डिपो की नई बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। बस स्टैंड इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि रोहतक व कुरुक्षेत्र डिपों की बस सेवा शुरू की गई।
उन्होंने बताया रोहतक डिपो की बस प्रतिदिन रोहतक बस स्टैंड से सुबह 6 बजे रवाना होगी जो वाया दादरी होते हुए सुबह 8:45 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद 9:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में सुबह 9:58 बजे नारनौल बस स्टैंड से रवाना होगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह 10:40 बजे रवाना होकर 12:40 बजे रोहतक पहुंचेगी।
वहीं दूसरी बस सेवा कुरुक्षेत्र डिपो ने शुरू की है। यह बस कुरुक्षेत्र, अंबाला वाया 152डी होते हुए महेंद्रगढ़ पहुचेंगी। यह बस कुरुक्षेत्र से सुबह 6 बजे चलकर वाया 152डी होते हुए सुबह 10:40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी व उसके बाद नारनौल के लिए रवाना हो जाएगी। यह बस नारनौल से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी व शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र का तीर्थ स्थानों में से एक है। इस बस के चलने से यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। सामाजिक संगठनों द्वारा बस चलाने पर राज्य परिवहन के अधिकारियों का आभार जताया।