फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलेड़ा स्थित एक स्टोन क्रशर पर लोहा काटते समय कटर जाम होने से चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती करवाया गया है। एक श्रमिक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार धौलेड़ा स्थित एक स्टोन क्रशर पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मुश्ताक खान, दिनेश, विरेंद्र कुमार व अशोक लोहा काट रहे थे। इस दौरान कटर अचानक जाम हो गया फट गया। इसकी चपेट में आने से चारों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें गया बिहार निवासी दिनेश, मचगांव मध्य प्रदेश निवासी विरेंद्र कुमार व अशोक को कम चोटें आई है। वहीं असम निवासी मुश्ताक खान को अधिक चोट आने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें