फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 23 लाख रुपये की लागत से गांव डिगरोता में बनेगें दो आंगनबाड़ी भवन

Wed, 12 Jun 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव डिगरोता में 23 लाख रुपये की लागत से दो आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से गांव में वाट रकूलर लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। आगामी चार माह के समय में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव डिगरोता की सरपंच पूनम शर्मा ने बताया कि लगभग पिछले तीन माह से आचार संहिता के कारण गांव के विकास कार्य अटके हुए थे। अब गांव में तेजी से विकास कार्य कराए जांएगे। इसी कड़ी में 23 लाख रुपये की लागत से दो आंगनबाड़ी भवनों के टैंडर जारी किए जा चुके हैं। चार माह के समय में भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीण योगेश शास्त्री ने बताया कि गांव डिगरोता में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मंगलवार को कुल 10 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसमें से 6 ग्राम पंचायत की ओर से तथा चार समाजसेवियों द्वारा स्थापित किए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरे, बैठने के लिए सीट और फिरनी पक्की करने जैसे अनेक कार्य पूरे हो चूके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें