फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में पूरा होगा प्राथमिक पाठशाला से शहीद स्मारक तक सड़क निर्माण

Wed, 12 Jun 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 66 कनीना में रास्तों का ​निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह---संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना के प्राथमिक विद्यालय से शहीद स्मारक तक सड़क निर्माण होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी। आगामी एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग टायलों से बनाए जाने वाले इस मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लेने मंगलवार को उपमंडल अधिकारी पहुंचे। उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निर्माण में लगे कर्मचारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का प्रयोग कर मजबूत निर्माण किया जाए, जिससे लोगों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। लंबे समय से जर्जर हो चुके इस मार्ग के निर्माण को लेकर दो सप्ताह में ही सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी करा निर्माण शुरू कराया गया था। अब इसका 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें