फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओ को बार काउंसिल में एक्जीक्यूटिव सदस्य बनाए जाने पर स्वागत

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बार एसोसिएशन में अ​धिवक्ता सुबोध शर्मा व पुष्पेंद्र शेखावत को स्वागत करते अ​धिव - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के दाे अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के एक्जीक्यूटिव मेंबर बनाए जाने पर सोमवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुबोध शर्मा सतनाली और पुष्पेंद्र शेखावत को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के एक्जीक्यूटिव का सदस्य बनाया गया है। वकीलों को अब जिले में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अधिवक्ता सुबोध शर्मा को दूसरी बार सदस्य बनाया गया है। इससे पहले वह डिसिप्लिन कमेटी का मेंबर रहे। अधिवक्ता सुबोध शर्मा व पुष्पेंद्र शेखावत ने कहा अब अधिवक्ताओं को सभी सुविधाएं महेंद्रगढ़ में ही उपलब्ध करवा देंगे। उनको चंडीगढ़ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मदन सिंह शेखावत, एससी शर्मा, इंद्रपाल यादव, रमेश बोहरा, राजीव, पवन कुमार, पवन शेखावत, दलबीर शेखावत, सतीश डागर, हरिपाल चौहान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें