फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या:68-लूट के आरोपी  महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस की गिरफ्तार---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव धोली में बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर हथियारों के बल पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने दो आरोपियों आगरा के सईया निवासी रूपेश व हाथरस के रसीदपुर निवासी सौरव को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों को 14 अप्रैल को गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र से दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकाने तक पहुंच बनाई। घटना 16 मार्च की रात करीब 1:30 बजे की है, जब गांव धोली निवासी कमलेश देवी अपने घर में अकेली सो रही थीं।
इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने उनकी आंखों पर हाथ रखकर गर्दन पर चाकू तान दिया जबकि दूसरे ने उनके कानों से सोने की बालियां, नाक की लौंग, हाथ की चांदी की अंगूठी और पैरों की पाजेब लूट ली। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद थाना सदर महेंद्रगढ़ में एफआईआर दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें