कनीना। कनीना शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुचावास निवासी कमल व सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि बुचावास निवासी कमल व सूरज अपनी प्लेटिना बाइक पर अवैध शराब बेचने के लिए कोसली की तरफ से कनीना आ रहे हैं। सूचना के आधार पर कोसली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी करके कोसली की तरफ से आ रही बाइक पर दो युवकों को रुकवाया। आरोपियों के पास दो पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कनीना शहर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।