फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खेत से सरसों चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बलवान व जयवीर निवासी कुशालपुरा थाना पचेरी कलां राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से सरसों बरामद कर ली है। साथ ही सरसों चोरी की वारदात में प्रयोग की गई पिकअप भी बरामद कर जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मंगतुराम निवासी गांव नांगल काठा ने थाना सदर नारनौल में सरसों चोरी की शिकायत दी थी। उसने बताया कि 20 अप्रैल को उसने खेत की सरसों निकलवा कर रात के साढे 11 बजे अपने घर चला गया। जब वह सुबह आया तो सरसों गायब मिली। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ सरसों चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें