नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिले में जांच अभियान चलाकर 79 वाहनों के चालान काटा और 9 वाहन जब्त किए। पुलिस टीमों ने विभिन्न नाकों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान विशेष दोपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और बीमा आदि की जांच की। साथ ही वाहनों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश भी की गई। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान 79 वाहनों के चालान किए गए और 9 वाहनों को जब्त किया गया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद