नारनौल। अटेली पुलिस टीम ने घर में घुसकर पानी की मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान अनित वासी बिहाली और महेंद्र वासी बिहाली के रूप में हुई। पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने के आरोपी अनित को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पानी की मोटर महेंद्र वासी बिहाली को बेच दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पानी की मोटर बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहाली निवासी बबिता ने थाना अटेली में पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 8 सितंबर को अपने गांव गई थी, जब 9 सितंबर को वह वापिस आई तो उसने देखा कि पानी की मोटर गायब है। शिकायतकर्ता ने नामजद के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पानी की मोटर बरामद कर ली है।