फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3727 पदों के लिए 3284 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
डीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल करते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन भी जारी रही। मंगलवार को अलग-अलग कुल 3727पदों के लिए 3563 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें 1549 महिलाएं उम्मीदवार भी शामिल हैं। अभी तक कुल पद के नामांकन में अभी 164 उम्मीदवारों की संख्या कम है। बुधवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय नारनौल में मंगलवार को जिला पार्षद पद के लिए फार्म भरने वालों की भारी भीड़ रही। जिला पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मंगलवार को भी फॉर्म की कागजपूर्ति करते नजर आए। अनेक प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी नजर आए लेकिन भीड़ को देखकर नामंकन कार्यालय के बाहर ही उनके समर्थकों को रोका गया था ताकि नामंकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। मंगलवार को जिले से अनेक जिला पार्षद पद के प्रत्याशियों ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया। नामंकन पत्र भरने से पूर्व पार्षद प्रत्याशियों ने स्थानीय देवताओं और अपने माता-पिता का जीत के लिए पूजा पाठ कर पूजन किया और आशीर्वाद लिया। अनेक प्रत्याशी तो शुभ मुहूर्त देखकर घर से निकले और नामंकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा जिले के सभी आठ खंड कार्यालयों में भी ब्लॉक समिति, सरपंच एवं पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
बता दें कि जिला महेंद्रगढ़ में जिला परिषद के कुल 19 वार्ड हैं। वहीं पंचायत समिति के 151 सीटें हैं। इसके अलावा सरपंच के 343 तथा पंच के 3214 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय या स्कूल में लिए जा रहे हैं। वहीं जिला परिषद के नामांकन पत्र डीसी कोर्ट रूम में लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति के नामांकन पत्र संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में लिए जा रहे हैं। इसके लिए अलग से आरओ तथा एआरओ लगाए गए हैं। नामांकन प्रकिया पांच दिनों से चल रही है। अब तक जिले में सरपंच पद के लिए 1113, पंच के लिए 19286, ब्लॉक समिति के लिए 381 तथा जिला परिषद के लिए 143 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उम्मीदवार की जा रही है कि बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इस दिन खासी भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
सरपंच
पुरूष - 588
महिला - 525
कुल - 1113
--------------
पंच
पुरूष - 1104
महिला - 822
कुल - 1926
--------------
ब्लॉक समिति सदस्य
पुरूष - 244
महिला - 137
कुल - 381
----------------------
जिला परिषद
पुरूष - 78
महिला - 65
कुल - 143
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें