फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल पर तोड़फोड़ करने व रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10 पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। होटल पर तोड़फोड़ करने के आरोपी नायन निवासी दयाराम और विष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना नांगल चौधरी क्षेत्र में होटल पर तोड़फोड़ करने, रंगदारी मांगने और पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने राजस्थान क्षेत्र से पकड़ा है। दयाराम पर पहले भी अन्य मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शिकायतकर्ता नांगल सोडा निवासी महेंद्र ने शिकायत दी कि जयपुर रोड के पास उसने खुद की जमीन में लक्की के नाम से होटल कर रखा है। एक दिसंबर को वह होटल पर था, उसी समय 5/6 लड़के होटल पर आए, जिन्होंने काउंटर पर से कुछ सामान लिया। सामान के पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और मारपीट करके चले गए।
विज्ञापन

करीब 2 घंटे बाद वही 5/6 लड़के तीन बाइकों पर बैठकर आए और आते ही कहने लगे कि अगर होटल चलाना है तो हर महीने रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड, डंडों से होटल में तोड़फोड़ की और होटल के गल्ले से करीब दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद होटल से बाहर आकर गाड़ियों को भी तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

वर्जन:

होटल पर तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। वहीं, अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-भारत भूषण, डीएसपी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें