फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने गांव भोजावास के बस अड्डा पर युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार कर लियौ। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल सोनू रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

गांव गोमला निवासी सोनू ने वीरवार को थाना सदर कनीना को शिकायत दी थी कि वह शाम के समय गांव भोजावास के बस अड्डा पर बर्गर खा रहा था। उसी समय अंकुर उर्फ बोगा निवासी भोजावास व क्रांति निवासी भोजावास नौ-दस अन्य व्यक्ति पैदल आए जिनमें से 4-5 लड़के पिस्टल, रिवॉल्वर और देशी कट्टा लिए हुए थे। आते ही आरोपियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि अंकुर ने अपने हथियार से एक गोली छाती में मारी तथा क्रांति ने अपने हथियार से एक गोली पीठ पर मारी तथा उनके साथियों ने भी गोलियां चलाई थी।
घायल सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अंकुर व क्रांति के साथ उसकी कुछ दिन पहले ही किसी बात पर मामुली कहासुनी हुई थी। इस कहासुनी के कारण ही दोनों उसे रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश के कारण उन्होनें अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उसे गोलियां मारी थी। लोगों को आता देखकर वे छोङकर भाग गये। शिकायत के आधार पर थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्टाफ को निर्देश दिए कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

-वर्जन:
वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही सभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें