फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदना ने दिखाई बहादुरी, सात की बचाई जान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वंदना से बातचीत करते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। झगड़ोली नहर में नाबालिगों के डूबने के दौरान मोहल्ला ढाणी निवासी 35 वर्षीय वंदना ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी चुन्नी के सहारे दो बच्चों समेत सात की जान बचाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी वंदना ने बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान सभी ने मूर्ति को हाथों से थामा था और धीरे-धीरे नहर के पानी में उतर रहे थे। इसी दौरान अधिक भीड़ होने के कारण अचानक सभी ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद करीब 15-16 बच्चे भी नहर में बहने लगे। उन्होंने शीघ्रता से अपनी चुन्नी से बांधकर बच्चों को बाहर निकालकर सात की जान बचाई।
वंदना ने अफरातफरी के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान उपस्थित युवाओं को धैर्य से काम लेने के लिए प्रेरित किया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। बच्चों को बचाते समय वंदना घायल भी हो गई। नागरिक अस्पताल में उपायुक्त जेके आभीर ने भी महिला की बहादुरी की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें