नांगल चौधरी। क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास एक चालक ने बिना इंडिकेटर और बैक लाइट के 148बी की तीसरी लाइन पर ट्रक खड़ा कर दिया था। इस पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बीते दिन सिरोही बहाली टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर एक चालक ने बीच में ट्रक खड़ा कर रखा था। उसने ट्रक का कोई भी इंडिकेटर व बैक लाइट नहीं जलाया था। उसने ट्रक को रोड की तीसरी लाइन के बीच में खड़ा कर रखा था। पुलिस ने चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हरिराम यादव प्रागपुरा जिला कोटपुतली राजस्थान बताया।