फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फोन पर बात करते गिर गया ट्रक चालक, चली गई जान

Fri, 27 Sep 2024 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र के गांवड़ी जाट में वीरवार रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने जब गांवड़ी जाट व आसपास के क्षेत्र में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए तो उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निजामपुर थाने के एएसआई जयभगवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी 27 वर्षीय हरेंद्र कुमार ट्रक ड्राइवर था और यहां पांचनौता स्टोन क्रशर जोन से अपने ट्रक में क्रशर भरकर जा रहा था। जब वह ट्रक चला रहा था तो उसको कुछ तकलीफ होने लगी। इस पर वह गांव गावड़ी जाट के बस स्टैंड पर रुक गया। वहां पर उसने मेडिकल स्टोर वाले को बताया तथा पानी पिया। इसके बाद वह अपने परिजनों से फोन पर बात करने लगा, लेकिन बात करते-करते ही वह रास्ते में गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें