फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: ट्रक और कैंपर की टक्कर, तीन दोस्तों में से एक की मौत, गाड़ी के परखच्चे उड़े, गांव में मातम

Fri, 06 Feb 2026 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)

सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में सड़क हादसे में तीन दोस्तों में से एक की मौत हो गई। जबकि दोनों घायल हो गए। तीनों दोस्त शादी से लौट रहे थे तभी उनकी कैंपर गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना से अटेली रोड पर शुक्रवार शाम सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कैंपर गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कैंपर में गांव चेलावास के तीन युवक सवार थे, जिनमें से युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक गांव चेलावास से भोजावास एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव चेलावास लौट रहे थे। जब वह कनीना भोजावास मार्ग पर पड़तल के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कैंपर की टक्कर हो गई।

विज्ञापन


मृतक के ताऊ सोमबीर निवासी ने बताया तीनों किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़तल के पास उनकी कैंपर गाड़ी सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नीरज पुत्र ओमप्रकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज कोचिंग ले रहा था। वहीं कौशल चेलावास पुत्र रामकुमार (30), जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है और आशीष पुत्र सुंदर (23), जो पेशे से ड्राइवर है, गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीनों चेलावास गांव के ही है। बताया गया है कि तीनों युवक आपस में गहरे मित्र थे और सभी अविवाहित थे। मृतक नीरज के परिवार में एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें