नारनौल। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के कारण फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान लिए व पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
मोहल्ला संघीवाडा के रहने वाले 55 वर्षीय होशियार सिंह सोनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि होशियार सिंह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। इसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त था। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि होशियार सिंह सोनी ने जान दे दी है।