फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाढ़ से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य के पास 35 और सिंचाई विभाग के 24 पंप सेट तैयार

Sat, 06 Jul 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल लघु सचिवालय में बाढ़ प्रबंधों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला में उपलब्ध मशीनरी व मानव संसाधनों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बारिश के सीजन के दौरान सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहें। कहीं भी जलभराव की स्थिति हो तो तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करें। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के पास जिला में 35 पंप सेट है। वही सीवर लाइन की सफाई के लिए दो जेट मशीन भी उपलब्ध है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग के पास 24 पंप सेट है। इनमें से 10 पंप सेट बिजली के व 14 पंपसेट डीजल से चलने वाले हैं। डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कोई भी नागरिक 01282-251209 पर फोन करके जल भराव के बारे में जानकारी दे सकता है। लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहती है। इस बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएफओ राजकुमार, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, सीटीएम मंजीत सिंह तथा जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें