फोटो नंबर-26पुस्तक गली बाजार में नाली के अंदर फंसी दुकानदारों द्वारा डाली गई पुरानी जाली व रू
नारनौल। शहर के मुख्य बाजार पुस्तक गली और बजाजा बाजार में करीब दो महीने पहले सड़क निर्माण के बाद नालियों पर जाली नहीं लगाई गई। नालियों पर जाली नहीं लगाने से दुकानदार व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार कपिल, धनश्याम, विनोद तथा नीरज ने बताया कि सड़क बना देने के बाद नालियां इतनी चौड़ी हो गई। यहां से दुपहिया वाहनों का निकला भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों ने बताया कि जब दुपहिया वाहन चालक गिरने लगे तो पुस्तक गली के पास वहां पड़ी पुरानी जाली को उठाकर लगा दिया गया। वहीं बजाजा बाजार की तरफ नाली पर एक पत्थर रखा गया।
अब इनके लगा देने से पानी की निकासी में रुकावट हो रही है। पुस्तक गली में तो नाली के अंदर पुरानी जाली डाल देने से वहां पानी व कूड़ा सड़क पर फैल जाता है। इससे दुकानदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग करते हुए इन नालियों पर ठीक तरह से जाली लगाने की गुहार लगाई है।