फोटो संख्या:76- डॉ. भीमराव आंबेड़कर भवन में नवनिर्मित शौचालय व बाथरूम सैट का उद्घाटन करते विधा
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह यादव ने भवन में नवनिर्मित शौचालय और बाथरूम का उद्घाटन किया।
प्रशासक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने भवन का मुआयना किया व अधूरे पड़े कार्यों के लिए जल्द सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शौचालय ओर स्नानघर किसी भी मकान या भवन की बहुत ही अहम ओर महत्वपूर्ण इकाई होती है। जो हमारे मान सम्मान व स्वच्छता से जुड़ा हुआ पहलू है।
काफी लंबे समय से इस भवन में इन की कमी महसूस हो रही थी। अब समस्त समाज की मांग पर उनके समर्थन व सहयोग से इनका निर्माण किया गया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना था कि समाज के प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा अहम है। इस मौके पर एडवोकेट रणजीत सिंह, पन्नीलाल माजरा खुर्द, प्रेम प्रसाद, होशियार सिंह बागोतीया, बिजेंद्र प्रधान, सुरेश चंद्र सिरोहा, सतीश जोनावास, डॉ. सुनील दत्त, राजकुमार, अमरपाल, जुगबीर आदि मौजूद रहे।