फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 06 Jun 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना से रेवाड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर निजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के सौरभ बुडौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई परीक्षित मंगलवार को शाम को बाइक से अपनी बहन कल्पना के पास गांव चंदेनी जा रहा है। जब उसकी बाइक कनीना में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से तेजगति में आ रहे ट्राला चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। अस्पताल स्टाफ ने परीक्षित की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन परीक्षित को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद परीक्षित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें