नांगल चौधरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नांगल चौधरी में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने नेतृत्व किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बढ़-चढकर भाग लिया है। इससे पूर्व तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग बहरोड़ मोड़ पर एकत्र हुए। जहां पूर्व सिंचाई मंत्री ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा की शुरुआत बहरोड़ मोड़ से हुई,जो मुख्य बाजारों से होते हुए निजामपुर रोड के अंतिम छोर तक पहुंची। संवाद