फोटो नंबर- 17गांव बलाहा कलां में विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते उप पुलिस अधीक्षक
नारनौल। गांव बलाहा कलां में वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान पुलिस ने युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया।
गांव बलाहा कलां में जिला पुलिस की तरफ से वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान थाना सदर नारनौल प्रबंधक एसआई धर्मबीर, गांव के मौजिज व्यक्ति और खिलाड़ी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से गांव बलाहा कलां के युवाओं के मध्य आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जीतने वाली टीम को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।