फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को जयंती पर किया नमन

Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

नारनौल के निजामपुर चौक पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जननायक जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी उपलब्धियां याद कीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो 21देवीलाल की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाते हुए जजपा कार्यकर्ता। प्रवक्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर निजामपुर चौक स्थित मूर्ति पर फूलमालाएं पहनाकर नमन किया गया। इस मौके जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद व हलका नांगल चौधरी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खातोद ने कहा कि चौधरी देवलाल ने सदा गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ी। हरियाणा की राजनीति को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल का सिरसा जिले के छोटे से गांव तेजा खेड़ा में 25 सितंबर 1915 को जन्म हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर देश के उप प्रधानमंत्री पद तक का लंबा सफर तय किया। 1989 में जब केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी तो हरियाणा के ताऊ बनने के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी तक छोड़ दी थी।
तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो, 1989 के चुनाव में चौधरी देवी लाल का यह नारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज बना था। उनके द्वारा किए गए जनता के नेक कार्यों के कारण जनता ने उनको जननायक के नाम की उपाधि दी। इस अवसर पर महेंद्र सिंह बडेसरा, अमर सिंह ब्रह्मचारी, विनोद भील, प्रमोद ताखर, पूर्व सरपंच महावीर छिलरों व वीरेंद्र घटाशेर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें