फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीर बंदा बैरागी की जयंती पर नमन किया

Sun, 27 Oct 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला चौक स्थित आर्य समाज मुख्यालय महेंद्रगढ़ के पावन परिसर में साप्ताहिक हवन एवं सत्संग का आयोजन वेद प्रचार मंडल जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य के ब्रह्मत्व में व आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य के पुरोहित्त्व में किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वीर बंदा बैरागी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। भूपेन्द्र आर्य ने कहा कि किशोरावस्था में संत बनने वाले बंदा अपनी जिंदगी के बाद के सालों में सांसारिक जीवन की तरफ लौटे। ऐसे लोग कम देखने में आए हैं। जो बहुत कम समय में हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अध्येता से एक बहादुर योद्धा और एक काबिल नेता में तब्दील हो गए हो।
आर्य समाज के निशुल्क कानूनी सलाहकार धर्मवीर सिंह ने कहा कि हवन के बहुत से लाभ होते हैं। उनमें से वातावरण शुद्धि, अध्यात्मिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ प्रमुख हैं। इस अवसर पर बाबू रंग सिंह आर्य, केसर आर्या, डॉ. विक्रांत डागर, बृहस्पति शास्त्री, वीर सिंह मेघवनवास, डॉ आनंद कुमार सुरजनवास, महेंद्र सिंह दीवान, दीपक कुमार, किरोड़ी लाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें