फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी

Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- आर्य समाज रसूलपुर में बैठक करते समाज के लोग--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। आर्य समाज रसूलपुर में बैठक का आयोजन कर भारत-पाकिस्तान के वर्तमान हालात पर मंथन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। यह देश धोखे की राजनीति करता आया है। सीज फायर होने के बाद भी पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया है जो उसकी मानसिकता को दर्शाता है।
अब सही समय है कि आतंकवाद के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार एवं भारतीय सेना ठोस निर्णय ले। आर्य समाज रसूलपुर के प्रधान सतीश आर्य ने बताया कि पाकिस्तान हमेशा से धोखे की राजनीति करता आया है।
विज्ञापन

इसके किसी भी समझौते को हलके में नहीं लेना चाहिए। जो देश धर्म पूछ कर निर्मम लोगों की हत्या करता वह वह भरोसे के लायक नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि वहा से आतंकवाद कासफाया हो सके।
साथ में केंद्रीय सरकार व भारत की ताकत कहे जाने वाली तीनों सेनाओं द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। भारतीय सेना हर मोर्चे पर खरी उतरी है। अब पाकिस्तान को भी सबक मिल चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें