फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण इलाकों में आज से होगी नियमित जलापूर्ति

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60-  बुचावास वाटर टैंक में भरा पानी--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जेएलएन नहर में एक सप्ताह से हो रही नियमित पानी की आपूर्ति से जन स्वास्थ्य विभाग ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 101 गांवों के 28 बड़े जलघरों को 80 प्रतिशत भर दिया है। अब मंगलवार से ग्रामीण क्षेत्र में विभाग की ओर से पानी की नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जबकि शहर की 80 हजार की आबादी को नियमित आपूर्ति के लिए अभी ओर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भांखड़ा नहर में पानी आपूर्ति को लेकर हरियाणा-पंजाब के चल रहे विवाद के कारण इस बार 1 अप्रैल से जेएलएन नहर में आपूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन लगातार तीन दिन तक पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे जलघरों में नहीं डाला गया।
एक सप्ताह से जेएलएन नहर में महेंद्रगढ़ जिले को जेएफ-2 साल्हावास पंप हाउस से महज 650 क्यूसेक पानी आपूर्ति की जा रही है। इससे क्षेत्र के जलघरों के टैंकों को भी पूरा नहीं भरा जा सका है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में नियमित आपूर्ति के लायक पानी स्टोर हो चुका है। शहर की 80 हजार की आबादी के लिए गांव देवास के जलघर के तीन टैंक को भरा जा चुका है, जबकि एक टैंक आधा ही भर पाया है।
विज्ञापन


इंसेट
1650 क्यूसेक क्षमता के बावजूद मिल रहा है 650 क्यूसेक पानी
बता दें कि जेएफ-2 साल्हावास पंप हाउस से महेंद्रगढ़ जिले जेएनएन नहर की 1650 क्यूसेक पानी की क्षमता होने के बावजूद भी 650 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। पंजाब से भांखड़ा के पानी को लेकर चल रहे विवाद के कारण पानी कटौती का असर महेंद्रगढ़ जिले की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है, क्योंकि प्रदेश में भांखड़ा से मिले वाले पानी की आधी आपूर्ति बंद होने से जेएलएन नहर के माध्यम से कुछ अन्य जिलों को भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। ऐसे में 650 क्यूसेक पानी नियमित एक सप्ताह चलने के बावजूद भी महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जल परियोजनाओं के टैंक लबालब नहीं हो पाए हैं, हालांकि अभी जेएलएन नहर में पानी की आपूर्ति हो रही है।

- वर्जन:
महेंद्रगढ़ डिविजन के 101 गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए बने 28 बड़े जलघरों में 80 प्रतिशत पानी भरा जा चुका है। अभी जेएलएन नहर में पानी की आपूर्ति हो रही है दो-तीन दिन नियमित आपूर्ति होती है तो सभी टैंकों को भर लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यदि तय शेड्यूल के हिसाब से जेएलएन नहर में पानी आने में देरी होती है तो दस दिन नियमित आपूर्ति के बाद राशनिंग शुरू कर दी जाएगी।
अमित जैन, अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60-  बुचावास वाटर टैंक में भरा पानी--स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें