फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली के वार्ड नंबर 2, 9 और 11 में त्रिकोणीय मुकाबला

Sun, 02 Mar 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली नगर पालिका के 12 पार्षद और चेयरमैन के लिए दो मार्च मतदान होगा। बता दें कि 14 जून 2023 को तत्कालीन चेयरमैन व पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उस समय यह नपा 11 वार्डों में बटी हुई थी, लेकिन अब वार्डों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसमें 6331 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके चेयरमैन व पार्षदों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड बंदी के बाद ड्राॅ के माध्यम से चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग, वहीं वार्ड नंबर 10 बीसीबी पुरुष व वार्ड नंबर 3 महिला के लिए निर्धारित किया। वार्ड नंबर एक ओर 12 को बीसीए के लिए रखा गया। वहीं 6 ओर 4 नंबर वार्डों को एसी वर्ग के लिए रखा गया तथा 2, 5, 7, 8, 9 व 11 नंबर वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित रखा गया। कस्बे के 12 वार्डों में 7 नंबर व 10 नंबर वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।
चेयरमैन पद के लिए 5 व 12 वार्डों में पार्षद के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 21 पुरुष व 14 महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 1, 4 और 10 में महिला प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर बनी है। वहीं वार्ड नंबर 6 और 12 में पुरुषों के बीच आमने-सामने होगा। वार्ड नंबर 2, 9 और 11 में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं वार्ड नंबर 3, 5 और 7 से चार चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
किस वार्ड कितने मतदाता


वार्ड नंबर पुरुष महिला

1 316 305

2 302 266

3 313 280

4 289 240

5 165 149

6 305 251

7 412 415

8 275 247

9 234 207

10 262 274

11 229 200

12 205 190

कुल 3307 3024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें