फोटो संख्या:60- राजकीय माध्यमिक विद्यालय नांवां में सफाई करते विधायक कंवर सिंह यादव व कार्यकर्त
महेंद्रगढ़। वन विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय नावां में पौधरोपण किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे विद्यालय में साफ-सफाई करके स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया गया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने पर्यावरण को बचाने व अधिक से अधिक पौधे लगाकर देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हर शुभ अवसर पर जैसे जन्मदिन हो, विवाह हो या कोई अन्य समारोह में पौधरोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए व अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, वन संरक्षक विजेंद्र सिंह, वन राजिक अधिकारी विक्रम सिंह, ग्राम सरपंच राजेंद्र सिंह, विद्यालय के हैड मास्टर विनोद कुमार मौजूद रहे।