फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कराई जा रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई

Mon, 30 Mar 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16अग्रसेन चौक के पास बिजली की तारों के साथ लगती टहनियों की छंटाई करते कर्मचारी। सं
विज्ञापन
नारनौल। आगामी अप्रैल और मई में संभावित आंधी और बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बचाने के लिए बिजली निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियों की छंटाई करवा रहा है। आंधी और बारिश में पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिरती हैं जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन


शहर के रामकरण दास कॉलोनी, पुलिस लाइन, बहादुर सिंह तालाब, निजामपुर रोड और सिंघाना रोड समेत कई इलाकों में छंटाई का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह कार्य लगातार जारी है।

जिन स्थानों पर बिजली तारों में फॉल्ट की समस्या अधिक रहती है वहां लाइन की मरम्मत की जा रही है। वहीं जिस फीडर पर ओवरलोड अधिक था, वहां नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोड कम किया गया है। मार्च माह में अब तक निजामपुर रोड व सिंघाना रोड सहित कुछ स्थानों पर 4 से 5 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
गर्मियों के मद्देनजर बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रही। बारिश व आंधी के समय फॉल्ट आने पर उपभोक्ता 8059888209 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। -मोहम्मद अजहरूद्दीन, शहरी एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें