फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टा
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक और वार्षिक परिणाम समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमीन कुमार मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की। परीक्षा परिणाम इंचार्ज आशा यादव ने विभिन्न कक्षाओं के वार्षिक परिणाम घोषित किए व प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ मिलकर घर-घर जाकर विद्यालय की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
अमीन कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम अध्यापकों के साथ मिलकर नामांकन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति व विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रवक्ता सरोज कुमारी, इंदु बाला, गजराज सिंह, विक्रांत सेन, नीलम यादव, दीपक कुमार, हंसराज सिंह, पवन कुमार, हवा सिंह, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।