फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल के मुक्ति केंद्र में शुरू हो गया उपचार

Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के लाइसेंस नवीनीकरण होने बाद अब इसमें उपचार शुरू हो गया है। अब नशे की लत छोड़ने वाले लोगों को उपचार के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
जिले में दो नशा मुक्ति केंद्र हैं। इनमें से निजामपुर रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र अभी बंद है।
वहीं नागरिक अस्पताल में चल रहा नशा मुक्ति केंद्र का फरवरी के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने से बंद था लेकिन अब लाइसेंस रिन्यू होने के बाद नशा मुक्ति केंद्र फिर चालू हो गया है। दोबारा नशे की लत को छोड़ने वाले मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया। इसको लेकर अमर उजाला ने भी जिला कैसे होगा नशामुक्त जब केंद्र ही हो रहे बंद शीर्षक के साथ 25 मार्च को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामपुर रोड स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का तत्कालीन एडीसी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें वहां कुछ खामी पाई गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से मनोचिकित्सक का तैनात नहीं होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें