फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में 12500 क्विंटल सरसों की हुई आवक

Thu, 24 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-28नारनौल की नई अनाज मंडी में उठान के लिए रखे सरसों के बैग। संवाद - फोटो : पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। स्थानीय अनाज मंडियों में बुधवार को सरसों की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। सरसों की खरीद प्रक्रिया भी सुचारू रही और उठान में भी तेजी देखने को मिली। सरसों खरीद की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। लेकिन जिस प्रकार से अंतिम दिनों में सरसों की आवक में तेजी देखने को मिल रही है। उसके मद्देनजर संभावना है कि सरसों खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है। बुधवार को नारनौल में 12500, अटेली में 11000 और नांगल चौधरी में 10000 क्विंटल सरसों की आवक हुई और नारनौल में 12700, अटेली में 8930 और नांगल चौधरी में 7560 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं नारनौल में 4500, अटेली में 7610 और नांगल चौधरी में 5800 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें