फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मलबे से निकला खजाना...गांव वालों की धनतेरस से पहले चांदी

Wed, 08 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- कनीना अनाज मंडी के सामने चांदी के सिक्के देखने के लिए लगी भीड़--संवाद
विज्ञापन
कनीना(महेंद्रगढ़)। गांव चेलावास की एक पुरानी हवेली को तोड़कर डाले गए मलबे में चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सिक्के खोजने के लिए लोगों ने मलबे को हटाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो मौके से सौ से अधिक सिक्के पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम गांव चेलावास निवासी उमराव सिंह की पुरानी हवेली तो तोड़ने के बाद जब अनाज मंडी के नजदीक बुलडोजर से मलबे को समतल किया जा रहा था तो कुछ लोगों को चांदी के सिक्के दिखे। चांदी के सिक्के मिलने की खबर आसपास आग की तरह फैल गई। इसके बाद लोगों ने तलाशना पहुंचकर मलबे को टटोलना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार उमराव सिंह सेठ की गांव में पुरानी हवेली थी। उमराव सिंह सेठ की हवेली उसके पोते राजकुमार ने मान सिंह ऊर्फ बागड़ी को बेच दी। मान सिंह ने हवेली को तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रालियों से मलबा भरकर यहां डाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग चांदी के मिले सिक्कों को लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। हालांकि प्रशासन या पुलिस की ओर से देर शाम तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया। न ही मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच था। ग्रामीण राहुल, मनीष गुप्ता, देवेंद्र व महेश ने बताया कि कुछ ग्रामीणों को मलबे में चांदी के सिक्के दिखाई दिए थे। सौ से अधिक सिक्के मिले हैं।

फोटो संख्या:78- कनीना अनाज मंडी के सामने चांदी के सिक्के देखने के लिए लगी भीड़--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें