फोटो संख्या:75- कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक विशेषज्ञ तेनज़िन सुंदु
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग ने तिब्बत एक निर्वासित राष्ट्र विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यकर्ता एवं लेखक तेनजिन सुंदुए विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। तेनजिन ने तिब्बत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, धार्मिक, बौद्धिक और अन्य पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने संकट में भारत के तिब्बत के साथ खड़े रहने की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को रणनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य कारणों से भारत के लिए एक स्वतंत्र तिब्बत के महत्त्व से अवगत कराने का प्रयास किया। कार्यक्रम में डॉ. कैलाश गुर्जर, डॉ. आरती यादव, डॉ. रश्मि तंवर, तन्वी भाटी सहित मौजूद रहे।