फोटो 14स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपते जांगड़ा। स्वयं
नारनौल। भगवान विश्वकर्मा के नाम पर ट्रॉमा सेंटर का नामकरण करने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर मांग की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने पगड़ी, पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर स्वास्थ्य मंत्री स्वागत किया।
स्वास्थ्य मंत्री को जांगिड़ समाज की भावनाओं से अवगत करवाते हुए जांगड़ा ने बताया की टेक्निकल साइंस के आविष्कारक सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा हैं। सिविल अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर का नामकरण भगवान विश्वकर्मा के नाम पर करने पर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जाएगा।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया टेक्निकल साइंस के अंतर्गत ही मेडिकल साइंस ने चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। प्रतिनिधि मंडल ने दक्षिण हरियाणा में एम्स की स्थापना में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।