फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से बाजार ‘गुलजार’

Sun, 08 Nov 2015 12:26 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजार भी अतिक्रमण से अटते जा रहे हैं। बाजारों में दुकानों के आगे आठ से दस फुट तक कब्जा हो गया है। रोड पर तख्त रख दिवाली पर ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। पूरे बाजार में ही ऐसा हाल है। वहीं भीड़ बढ़ने के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने बाजार में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। वहीं प्रशासन अतिक्रमण हटवाने में भी कोई रुचि नहीं ले रहा है। इससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिवाली के मद्देनजर बाजारों में काफी रौनक बढ़ गई है। त्योहारी सीजन का फायदा उठाने के लिए दुकानदारों ने भी कमर कस ली है। कई जगह तो दुकानों के बाहर 8 से 10 फुट तक कब्जा कर लिया है। इससे खुले-खुले दिखने वाले बाजार संकरे हो गए हैं। इस कारण बाजार में से निकलना मुश्किल भरा हो गया है।
हर साल हो है यही हाल
वैसे तो नारनौल के बाजार में अतिक्रमण की समस्या रहती है, मगर वह कुछ ही दुकानदार करते हैं। त्योहारी सीजन में यहां हर साल अतिक्रमण बढ़ जाता है। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर स्टाल आदि लगा देते हैं और दुकान के बाहर बैठकर ही सामान बेच देते हैं। वहीं कई जगह तो दुकान के आगे का स्थान किराए पर दे दिया जाता है।
विज्ञापन


कहां-कहां है ज्यादा अतिक्रमण
नारनौल शहर का मुख्य बाजार महावीर चौक से शुरू होकर आजाद चौक तथा किलारोड पर जाकर समाप्त होता है। इस दौरान बाजार में अनेक स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा है। इनमें महावीर चौक से आगे, पुरानी सराय के पास, पुराने विजय अस्पताल के पास, रविदास मंदिर मोड़ के पास, पुल बाजार पर, पुल से नीचे, गांधी प्याऊ के पास, आजाद चौक के पास, किलारोड जाने वाले मार्ग पर ज्यादा अतिक्रमण है। उधर महेंद्रगढ़ में भी ऐसा ही हाल है। लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है और जाम लगने से परेशानी बढ़ रही है। शंकर मार्केट, सब्जीमंडी, शापिंग कांपलेक्स, सिनेमा रोड़ आदि व्यस्त बाजार हैं।

मुख्य मार्गों पर भी हाल बेहाल
मुख्य बाजार ही नहीं दुकानदार मुख्य मार्गों पर भी दिवाली पर टेंट आदि गाड़ कर अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके कारण सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड के अलावा नई मंडी रोड पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है।

काठ, लौह और अनाज मंडी का बुरा हाल
अतिक्रमणकारियों ने काठ, लौह और अनाज मंडी को भी नहीं छोड़ा। देखा जाए तो सबसे ज्यादा अतिक्रमण की भरमार इन मंडियों में है। इन मंडियों में दिवाली ही नहीं, अपितु हर दम ऐसी ही स्थिति रहती है। यहां पर व्यापारियों ने अपना माल पूरी मंडी में फैला लिया है। जिससे यहां आने-जाने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें