श्रीकृष्णा स्कूल की ओर से यादव धर्मशाला में चल रही 30वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश भर के बॉक्सरों ने अपने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ के बॉक्सर छाए रहे ।48 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ के पुरुषोत्तम ने डीएवी के जितेंद्र को हराया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ के शुभम ने पंचकुला के अंकित को हराया। इसके अलावा मुकाबले बड़े ही रोमांचक हुए। जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान कर्मवीर राव ने बताया कि प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसर दिन मुख्य अतिथि डा. राजबीर सिंह उपस्थित थे जबकि अध्यक्षता विष्णु डाबड़ ने की।
ये रहे परिणाम
संघ के जिला प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को 48 किलोग्राम भार वर्ग, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 63 किलोग्राम सहित 35 बाऊट खेले गए। दूसरे चरण के मुकाबले में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ पलवल और ललित अंबाला में ललित विजयी रहा। करनाल से विकास, फरीदाबाद से शौर्य, महेंद्रगढ़ से पुरुषोत्तम तथा महेंद्रगढ़ से अनुज विजयी रहे। 54 किलोभार वर्ग में महेंद्रगढ़ का शुभम, सुमित भिवानी, विनोद सिरसा, पवन सोनीपत, मोहित रोहतक, विवेक भिवानी, राहुल कैथल, सोहेल विजयी रहा।
57 किलोभार वर्ग में परवीर अंबाला, हितेश भिवानी, ऋतिक मेवात, मोहित गुड़गांव, सौरव, पीयुष फरीदाबाद, रिंकू रेवाड़ी तथा किरण पाल कैथल ने विजयी पताका फराई। 63 किलोभार वर्ग में कुलदीप सोनीपत, अंकित, पुनीत रेवाड़ी, सूरज फरीदाबाद विजयी रहे। (बी) 46 किलोभार वर्ग में कमल महेंद्रगढ़ ने बाजी मारी। (बी) 48 किलोभार वर्ग में कमल महेंद्रगढ़, राहुल महेंद्रगढ़ विजयी रहे। (सी) 48 किलोभार वर्ग में अजय सोनीपत, अभिषेक गुड़गांव, अमित भिवानी एवं अभिषेक एसएआई विजयी रहे। (सी) 40 किलोभार वर्ग में गोरिश करनाल एवं दीपांशु डीएवी ने माता दी। जबकि 32 किलोभार वर्ग में अंकित सोनीपत विजय रहा।