फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी व अटेली विस क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 21 Sep 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नांगल चौधरी और अटेली विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने बताया कि सभागार में नांगल चौधरी व अटेली विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को उन्हानी राजकीय महाविद्यालय में जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार ने प्रशिक्षण दिया। शनिवार को महेंद्रगढ़ की पोलिंग पार्टियों को राजकीय कालेज महेंद्रगढ़ में और नारनौल विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को राजकीय काॅलेज नारनौल के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर पोलिंग पार्टियों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में बारीकी से समझाया गया। उन्हें ईवीएम की हैंड ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे में सभी पोलिंग पार्टियां तटस्थ रहकर कार्य करें। सभी पोलिंग पार्टियां हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन करें। इस मौके पर एसडीएम कनीना अमित कुमार तथा एसडीएम नांगल चौधरी रमित यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें