वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक बहन मिश्री देवी वृद्घ आश्रम एवं डे-केयर सैंटर किला रोड़ पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान पीके चौधरी ने की व संचालन मुखराम सैनी महासचिव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि नारनौल से जयपुर के लिए सुबह सीधी ट्रेन होनी चाहिए।
नगर में अतिक्रमण, आवारा पशुओं व तेजगति वाले बाइक सवारों पर अंकुश के लिए नगर परिषद व प्रशासन से अनुरोध किया है। बैठक के बाद वृद्घजनों का सम्मान करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन भारती सैनी थी। जबकि विशिष्ठ अतिथि किशन लाल बोहरा थे। इस समारोह में 90 वर्ष से अधिक आयु के चार पुरूषों व पांच महिलाओं को स्मृति चिन्ह, साल व कंबल देकर सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्य जो 80 वर्ष की आयु पार कर चुके है उन पांच सदस्यों तथा दो श्रेष्ठ कार्यक्रताओं को भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य यादराम, बीके बीरूका, सुरेश भारद्वाज, सोहनलाल चौहान, अमीलाल शर्मा, हवासिंह लाम्बा, शिवलाल वर्मा, हरद्वारीलाल वर्मा, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा व भागीरथ प्रसाद आदि अन्य लोग उपस्थित थे।