जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए शनिवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर 624 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 253 विद्यार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सांगवान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा।
खंड संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा थी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपमंडल महेंद्रगढ़ में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 300 बच्चों में से 97 बच्चे अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 300 बच्चों में से 76 बच्चे अनुपस्थित रहे। जिला डाइट में 277 बच्चों में से 80 बच्चे अनुपस्थित रहे।
तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 877 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 624 ने परीक्षा दी। तीनों केंद्रों से 253 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सांगवान ,उप प्राचार्य शशि बाला ने भी सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दी। मेरिट के अनुसार विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। इस अवसर पर सुभाष यादव प्राचार्य, सुरेंद्र गाहड़ा, दिनेश शर्मा, नरेश गुप्ता, रणबीर सिंह यादव, रमेश सोनी, होशियार सिंह, रावत, राजेश कुमार, नरेश शर्मा, मोतीलाल शर्मा, कृष्ण कुमार, अनीता शर्मा, प्रवक्ता सुभाष यादव, शुभराम, हरि प्रकाश मौजूद थे।
मंडी अटेली में 707 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी
मंडी अटेली। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। अटेली में तीन सेंटरों में 707 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ऐशली स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजकर तीस मिनट तक चली।