फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करना चाहिए : डॉ. जगजीत

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने विद्यार्थियों को बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट लगाएं। सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। मोबाइल फोन का उपयोग न करें। यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अधिकतर मौत वाहन चालक की लापरवाही के कारण होती है। कार्यक्रम संयोजक कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर विचार प्रस्तुत किए।
सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन मानवीय जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय अलका और तृतीय पूनम यादव को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पारितोषिक और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें