फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक दशक बाद महावीर चौक पर शुरू हुई ट्रैफिक लाइट

विज्ञापन
फोटो नंबर-17नारनौल के मुख्य महावीर चौक पर लगी नई ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के प्रमुख महावीर चौक पर करीब एक दशक के बाद शनिवार को ट्रैफिक लाइटें शुरू हो गई हैं। यहां ट्रैफिक लाइट न होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। चौक पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट न होने के कारण यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी हर मौसम में चौक पर खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करना पड़ता था। चाहे गर्मी हो, कड़ाके की ठंड या बरसात, पुलिस कर्मियों को सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोकना और निकालना पड़ता था।
इसके बावजूद कई बार वाहन चालक जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर बेतरतीब तरीके से चौक पार करते थे जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी। कई बार दोनों दिशाओं से एक साथ वाहन निकलने के कारण टकराव की घटनाएं भी सामने आती थीं।
विज्ञापन

अब महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइटें लग जाने से यातायात व्यवस्था के सुचारू होने की उम्मीद है। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी बड़ी राहत मिलेगी।
वर्जन:
महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइट की मांग लंबे समय से चली आ रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा अब चौक पर लाइट लगवा दी गई है। -कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें