फोटो 19गुजरवास में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेते ग्रामीण।संवाद
मंडी अटेली। गुजरवास में चल रहे सात दिवसीय सूर्य नमस्कार योग शिविर का रविवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर योग प्रशिक्षुओं को सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग साधना से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है, इसलिए हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। समापन अवसर पर सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर, मनीष राठौड़, रमेश मेहरा, संतोष वर्मा, हंसा देवी, गुलाब, चम्पा, बाला, मंजू, बरजी व बच्चों ने योगाभ्यास किया। संवाद