फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने त्योहारी सीजन की शुरू की तैयारी

Wed, 10 Sep 2025 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61 नरेंद्र मेहता--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र शुरू होते ही त्योहारों को सीजन शुरू हो जाता है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सर्राफा, वाहन, बर्तन और हार्डवेयर से लेकर अन्य दुकानों पर व्यापारी ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान उपलब्ध कराने के लिए स्टॉक पूरा करने में लगे हुए हैं।

नवरात्र के बाद करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दिवाली, भैया दूज त्योहार आते हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी पर विवाह-शादियों सहित अन्य मंगल कार्य शुरू हो जाते है। व्यापारी इस बार नवरात्र को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। सर्राफा कारोबारियों ने नई डिजाइनों के गहनों का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। बर्तन और हार्डवेयर दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद के मुताबिक सामान मंगवाने में जुटे गए हैं। इस बार वे ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार ही स्टॉक जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


-
नवरात्र से त्योहारों का सीजन शुरू होता है। नए-नए वेराइटी और डिजाइनों में कपड़ों का स्टॉक शुरू कर दिया है। 15 लाख रुपये का स्टाक कर दिया गया है जबकि कपड़े का ऑर्डर एडवांस में दिया गया है। 3-4 लाख रुपये का सर्दियों के कपडे़ का स्टॉक है।- नरेंद्र मेहता, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन


वर्तमान में श्राद्ध चल रहा है। इसके बाद नवरात्र शुरू होगा। नवरात्र के बाद दिवाली देवउठनी एकादशी त्योहार आएंगे। शादियों व त्योहाराें को लेकर ग्राहकों की मांग के अनुसार बर्तनों का ऑर्डर दिया जा चुका है। नवरात्र में बर्तनों का स्टॉक किया जाएगा।-
लीलाराम सैनी, बर्तन व्यापारी

फोटो संख्या:61 नरेंद्र मेहता--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें